शिक्षक ही बने भक्षक…फिजिक्स-बायोलॉजी के लेक्चरर ने की दरिंदगी

0
206

बेंगलुरु । शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला ताजा मामला बेंगलुरु से सामने आया है। यहां कॉलेज की एक छात्रा के साथ उसके ही दो लेक्चरर और उनके दोस्त ने दरिंदगी की। पुलिस ने छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में दो लेक्चरर और उनके दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नरेंद्र जो फिजिक्स का लेक्चरर है, संदीप जो बायोलॉजी का लेक्चरर है और अनूप के रूप में हुई है। ये तीनों उसी प्राइवेट कॉलेज में काम करते थे, जिसमें छात्रा पढ़ती है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, फिजिक्स पढ़ाने वाले नरेंद्र ने छात्रा से नोट्स शेयर करने के बहाने संपर्क किया और फिर मैसेज पर बातचीत होने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद नरेंद्र ने पीड़िता को बायोलॉजी पढ़ाने वाले अनूप के कमरे पर बुलाया, जहां उसने कथित तौर पर रेप किया और धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो इसकी नतीजा अच्छा नहीं होगा।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

कुछ दिनों बाद, संदीप ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो उसने ब्लैकमेल किया और दावा किया कि उसके पास छात्रा और नरेंद्र की फोटो और वीडियो हैं। उसने भी कथित तौर अनूप के कमरे पर छात्रा के साथ रेप किया। इतना ही नहीं अनूप ने भी छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए कहा कि तुम्हारी मेरे कमरे में आते हुए सीसीटीवी फुटेज है और उसने भी उसके साथ बलात्कार किया।

तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस सदमें में डूबी छात्रा ने अपने माता-पिता को अपने घर में पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने राज्य के महिला आयोग से संपर्क किया और फिर मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया है। आगे की जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here