सदन में उठा छात्रावास अधीक्षक के रिक्त पदों का मुद्दा, मंत्री नेताम ने दिया जवाब…

0
154

रायपुर । छात्रावास अधीक्षक के रिक्त पदों और इस पर शिक्षकों को प्रभार देने के मामले में आज विधानसभा में प्रश्न पूछा गया। विधायक दिलीप लहरिया ने संबंध में सवाल लगाया था। उन्होंने शिक्षा विभाग के शिक्षकों को छात्रावास अधीक्षक के पद पर समायोजित करने हेतु कार्ययोजना पूछी थी। इसके लिखित जवाब में मंत्री ने स्वीकृत पद,रिक्त पद, भरे हुए पद एवं भर्ती के संबंध में जानकारी दी है।

विधायक दिलीप लहरिया ने पूछा था कि आदिम जाति विभाग में छात्रावास अधीक्षक के कितने पद स्वीकृत है जिसमें कितने पद रिक्त हैं और कितने पद भरे हुए है? रिक्त पदों पर भर्ती कब तक की जाएगी? क्या शिक्षा विभाग के शिक्षक जो विगत कई वर्षों से आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों में छात्रावास अधीक्षक के पद पर कार्यरत रहे हैं, ऐसे अनुभवी शिक्षकों को छात्रावास अधीक्षक के पद पर समायोजित करने हेतु क्या शासन की कोई योजना है? क्या छात्रावास अधीक्षक के रिक्त पदों पर नए शिक्षकों को प्रभार देने हेतु विभाग ने कोई कार्य योजना तैयार की है?

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

मंत्री रामविचार नेताम ने बताया है कि आदिम जाति विकास विभाग में छात्रावास अधीक्षक के स्वीकृत पद 3421 है। जिसमें से 1249 पद भरे हुए हैं और 2172 पद रिक्त है। रिक्त पदों पर भर्ती के संबंध में मंत्री ने बताया है कि इसकी समय सीमा बताया जाना संभव नहीं है। शिक्षकों को छात्रावास अधीक्षक के रिक्त पदों पर समायोजित करने हेतु विभाग की कोई योजना नहीं होने की बात मंत्री ने बताई है। इसके अलावा छात्रावास अधीक्षक के रिक्त पदों पर नए शिक्षकों को प्रभार देने हेतु विभाग द्वारा कोई कार्य योजना तैयार नहीं करने की जानकारी मंत्री ने अपने लिखित जवाब में दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here