अमीन भर्ती परीक्षा संचालन को लेकर कलेक्टर ने दिए सतर्कता व सावधानी बरतने के निर्देश

0
90

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आगामी 07 दिसम्बर को अमीन भर्ती प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले में स्थापित 44 परीक्षा केन्द्रों में 9554 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उक्त परीक्षा का पारदर्शितापूर्ण संचालन के उद्देश्य से आज केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें व्यापमं द्वारा जारी निर्देशों की बिन्दुवार जानकारी दी गई। कार्यशाला में कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि अमीन भर्ती परीक्षा में व्यापमं द्वारा नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका सभी केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को अक्षरशः पालन करें।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 11.30 बजे आयोजित कार्यशाला में कलेक्टर ने कहा कि सिविल सेवा में उपयुक्त अभ्यर्थियों का पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ चयन हो, इसके लिए लिखित परीक्षा के दौरान सतर्कता व सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा की समाप्ति तक अनेक निर्देश व्यापमं द्वारा जारी किए गए हैं। विशेष तौर पर परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की पहचान, विभिन्न स्तर पर फ्रिस्किंग व चेकिंग, उनकी पोशाक, फुटवेयर, परीक्षा सामग्री आदि के संबंध में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है। उन्हांने ने यह निर्देशित किया कि परीक्षा संबंधी तैयारियों के अलावा सभी केन्द्रों में मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध रहे। परीक्षा कक्ष में पर्याप्त रोशनी, पंखे, पेयजल, हवादार खिड़की व फर्नीचर उपलब्ध रहे, यह भी केन्द्राध्यक्ष परीक्षा के पूर्व सुनिश्चित कर लें। इसके अलावा उन्होंने सभी केन्द्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों को 07 दिसम्बर के पूर्व आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान परीक्षा की नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर आस्था बोरकर ने पीपीटी के माध्यम से व्यापमं द्वारा जारी नियमों व निर्देशों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here