भनपुरी स्थित डामर कंपनी में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

0
117

रायपुर । राजधानी रायपुर के भनपुरी क्षेत्र में स्थित एक डामर (अस्फाल्ट) कंपनी में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मी आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

प्रशासन और संबंधित अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। एहतियातन आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आग से हुए नुकसान का आकलन और कारणों की जांच आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद की जाएगी।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here