बिहार विधानसभा चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 53.77 फीसदी मतदान

0
1065

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 121 सीटों पर 53.77 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में गुरुवार को 18 जिलों में औसतन 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार सबसे अधिक मतदान बेगूसराय में 59.82 प्रतिशत रहा, जबकि राजधानी पटना में सबसे कम 48.69 प्रतिशत वोट पड़े। मुज़फ्फरपुर में 58.40%, गोपालगंज में 58.87%, लखीसराय में 57.39%, समस्तीपुर में 56.35%, खगड़िया में 54.77%, सारण में 54.60%, वैशाली में 53.63%, नालंदा में 52.32%, मुंगेर में 52.17%, बक्सर में 51.69%, भोजपुर में 50.07%, सीवान में 50.93%, शेखपुरा में 49.37% मधेपुरा में 55.96%, सहरसा सहरसा में 55.22% व दरभंगा में 51.75% मतदान हुआ। अब मतदान के दौरान 100 से अधिक शिकायतें मिली हैं। वहीं 300 से अधिक EVM बदले गए।

पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान के साथ ही कई सियासी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत का फैसला पहले चरण में होगा।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here