CGIT रायपुर में सौर ऊर्जा आधारित सतत ऊर्जा प्रणालियों पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

0
312

CGIT रायपुर में सौर ऊर्जा आधारित सतत ऊर्जा प्रणालियों पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

रायपुर, 8 अगस्त 2026।
छत्तीसगढ़ गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CGIT), रायपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CCOST), रायपुर के प्रायोजन में “Enhancing the Capacity of Sustainable Energy System with Solar Power Panels” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन 8 अगस्त 2026 को मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के B-105 में किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य सौर ऊर्जा के बढ़ते महत्व, सोलर फोटोवोल्टिक (PV) तकनीक, सौर ऊर्जा प्रणालियों की क्षमता एवं दक्षता में वृद्धि, स्थापना प्रक्रिया तथा सतत ऊर्जा प्रणालियों में सौर ऊर्जा की भूमिका के संबंध में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों को तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर CGIT रायपुर के प्राचार्य डॉ. प्रो. एम. आर. खान ने संरक्षक के रूप में संबोधित करते हुए सतत विकास एवं ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में नवीकरणीय ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। सेमिनार का संक्षिप्त परिचय डॉ. अजय त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. श्रीनिवासा के. जी. ने अपने संबोधन में सौर ऊर्जा के प्रभावी उपयोग एवं भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं के संदर्भ में इसके महत्व को रेखांकित किया।
सेमिनार के अंतर्गत तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। तकनीकी सत्र-I में डॉ. अनुज शुक्ला, सहायक प्राध्यापक, NIT रायपुर (छत्तीसगढ़) ने सौर ऊर्जा एवं संबंधित तकनीकी पहलुओं पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। तकनीकी सत्र-II में श्री युवराज राठौर, Managing Director, TY Electricals, कोरबा (छत्तीसगढ़) ने सौर ऊर्जा प्रणालियों के व्यावहारिक एवं औद्योगिक पक्षों तथा सोलर पैनल से संबंधित तकनीकी पहलुओं पर जानकारी प्रदान की। तकनीकी सत्र-III में डॉ. अजय त्रिपाठी, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, CGIT रायपुर ने सौर ऊर्जा प्रणालियों की क्षमता एवं दक्षता बढ़ाने से संबंधित विषयों पर अपना व्याख्यान दिया।
तकनीकी सत्रों के दौरान Solar PV applications, solar panel installation practices, sustainable energy systems, energy efficiency तथा solar power systems की reliability एवं capacity enhancement जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को सौर पैनल की स्थापना एवं संबंधित प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न तकनीकी विषयों पर संवाद एवं प्रश्नोत्तर के माध्यम से जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के अंत में Valedictory Session आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा Vote of Thanks प्रस्तुत किया गया। सेमिनार ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों को सौर ऊर्जा और सतत ऊर्जा प्रणालियों के नवीनतम तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं को समझने के लिए एक उपयोगी मंच प्रदान किया।
कार्यक्रम का आयोजन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, CGIT रायपुर द्वारा किया गया तथा CCOST, रायपुर के सहयोग एवं प्रायोजन से इसे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here