
श्रीलंका दौरे से पहले अरुण साव से की मुलाकात, कहा- प्रदेश के लिए गर्व की बात
रायपुर छत्तीसगढ़ के उभरते क्रिकेटर आयुष पाण्डेय ने श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में चयनित होने के बाद उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात नवा रायपुर स्थित उप मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय में हुई।
चयन पर दी बधाई
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आयुष पाण्डेय को भारतीय टीम में चयन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और श्रीलंका दौरे में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
मेहनत और प्रतिभा का मिला फल
अरुण साव ने कहा कि आयुष ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर इंडिया-ए टीम में स्थान बनाया है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करती हैं।
युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा
उन्होंने विश्वास जताया कि आयुष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।



















