छत्तीसगढ़ सोसायटी फॉर इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (पंजीकृत) का शुभारंभ

0
80

छत्तीसगढ़ | आज दिनांक 10 सितम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में छत्तीसगढ़ सोसायटी फॉर इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (पंजीकृत) का औपचारिक शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी के करकमलों द्वारा उनके रायपुर स्थित सरकारी आवास में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रदेशभर से कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े शिक्षाविद्, शोधकर्ता, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्राध्यापक, तथा आईटी प्रोफेशनल बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ट्रिपल आईटी रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओ.पी. व्यास, समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रो. एच.एस. होता (अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर), सहसचिव डॉ. स्वाति जैन (सहायक प्राध्यापक, छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर) तथा कोषाध्यक्ष श्री लीलाधर गवेल (सहायक प्राध्यापक, आत्मानंद महाविद्यालय बिलासपुर) उपस्थित रहे।

माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर समिति की आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया और सोसायटी की आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। समिति के नियुक्त प्रथम अध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ सोसायटी फॉर इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (CGSIT) का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी को अध्ययन, अध्यापन, शोध एवं नवाचार मैं उपयोगिता को प्रोत्साहित करना है।
यह सोसायटी राज्य के स्कूलों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के छात्रों व शिक्षकों को आईटी के प्रयोग एवं उसकी संभावनाओं के प्रति जागरूक और सशक्त बनाएगी।सोसायटी का संकल्प है कि वह पूरे राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी का एक सुदृढ़ पारिस्थितिकी तंत्र (ecosystem) विकसित करेेगी इसके लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यशालाएँ, संवेदीकरण कार्यक्रम, कॉन्फ्रेंस, सेमिनार, हैकाथॉन तथा शोध आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। साथ ही राज्य सरकार की आईटी नीति एवं कार्यक्रमों को सशक्त करने में भी यह सोसायटी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करेगी

सोसायटी का संरक्षक मंडल एवं पदाधिकारी

इस सोसायटी के संरक्षक मंडल में प्रदेश के प्रमुख शिक्षाविदों एवं आईटी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है:

प्रो. सारस्वत – माननीय कुलपति, पं. सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय, रायपुर

प्रो. ओ.पी. व्यास – निदेशक, ट्रिपल आईटी रायपुर

प्रो. ए.के. सक्सेना – प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर

सोसायटी के निर्वाचित पदाधिकारी निम्नानुसार हैं:

अध्यक्ष : प्रो. एच.एस. होता (प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस, अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर)

उपाध्यक्ष : श्री एच.एस. टोंडे (संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, अंबिकापुर)

सचिव : डॉ. रेशम लाल प्रधान (पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, बिलासपुर)

सहसचिव : डॉ. स्वाति जैन (सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस, छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर)

कोषाध्यक्ष : श्री लीलाधर गवेल (सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस, आत्मानंद महाविद्यालय, बिलासपुर)

सोसाइटी के अध्यक्ष प्रो. एच.एस. होता ने कहा कि यह सोसायटी आने वाले समय में न केवल प्रदेश के आईटी शिक्षा और शोध को नई दिशा देगी, बल्कि राज्य के युवाओं को नवाचार की नई संभावनाएँ भी उपलब्ध कराएगी

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here