प्रगति महाविद्यालय में ” छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती के समारोह पर नुक्कड़ नाटक एवं रैली

0
127

छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती समारोह के अंतर्गत प्रगति महाविद्यालय के शिक्षा एवं पत्रकारिता विभाग के द्वारा पं. गिरिजा शंकर मिश्र शासकीय पूर्व मा. विद्यालय रायपुरा, रायपुर में नुक्कड़ नाटक एवं रैली का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक में बी.एड. एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने छ.ग. की विकास यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रकाश डाला। बीते 25 वर्षों में छ.ग. शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। इन विकास योजनओं में प्रधानमंत्री आवास योजना, पी.एम सड़क योजना, आयुष्मान कार्ड के लाभ, महतारी वंदना योजना, महतारी एक्प्रेस, फसल बीमा योजना, माध्यान्ह भोजन योजना, सरस्वती सायकल योजना आदि शामिल थे। योजनाओं को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्रओं के नाम प्रिया झा एण्ड ग्रुप. दीपक एण्ड ग्रुप, सजना वर्मा, ऐनुका ध्रुव। इसके पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अशोक सिंह परिहार ने छ.ग. राज्य के विकास पर प्रकाश डाला। माधव राव सप्रे रायपुरा वार्ड पार्षद श्री महेन्द्र औसर ने अपने उद्वबोधन में छ.ग. राज्य बनने के बाद से अब तक के विकास पर अपनी बात कहते हुए सभी को छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती पर शुभकामनाएं दिये।

 

इसके बाद शिक्षा व पत्रकारिता विभाग के छात्र-छात्राओं ने रैली का आयोजन किया, जिसमें प्रदेश के विकास की योजनाओं को पोस्टर व तख्ती के माध्यम से लोगों के सामने प्रस्तुत किया। विकास को विभिन्न योजनाओं को नारे के माध्यम् से लोगों तक पहुंचाया।

 

प्रगति कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सौम्या नैयर के मार्गदर्शन पर इस कार्यकम का आयोजन किया गया। जिसमे प्रगति कॉलेज के शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. के एन. गजपाल ने स्वागत भाषण में सभी को छ.ग. राज्य की रजत जयंती के लिए बधाई देते हुए छ.ग. राज्य की कल्याणकारी योजनाओं की सविस्तार बताया। छ.ग. राज्य के और अधिक सशक्त बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जन-संचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार यादव के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के समस्त प्राध्यापकगण एवं बी.एड., डीएलएड एवं बीएमसी के छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here