छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता शुरू, जीतें रोमांचक पर्यटन पैकेज

0
75

रायपुर । राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड 08 से 21 दिसंबर तक कई खास कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में बोर्ड ने 08 से 15 दिसंबर तक ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता शुरू करने का फैसला लिया है। उद्देश्य यह है कि छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को नई नजर से दुनिया के सामने रखा जाए और युवा फोटोग्राफरों को एक मजबूत मंच मिले।

प्रतियोगिता में देश के किसी भी हिस्से के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। छत्तीसगढ़ थीम पर आधारित मौलिक फोटोग्राफ it@visitcg.in पर भेजनी होगी। प्रतिभागियों को अपना नाम, आयु, मोबाइल नंबर, पता और फोटो का छोटा विवरण भी संलग्न करना होगा।

प्रविष्टियों का मूल्यांकन विशेषज्ञ ज्यूरी करेगी। रचनात्मकता, तकनीकी गुणवत्ता, विषय की स्पष्टता और पर्यटन मूल्य को मुख्य आधार माना जाएगा। विजेताओं की घोषणा 19 दिसंबर को होगी।

पुरस्कार इस प्रकार हैं:

• प्रथम पुरस्कार: हिल इको रिसॉर्ट में दो व्यक्तियों के लिए दो रात और तीन दिन ठहरने की सुविधा

• द्वितीय पुरस्कार: सोनभद्र टूरिस्ट रिसॉर्ट आमाडोब में दो व्यक्तियों के लिए एक रात और दो दिन ठहरने की सुविधा

• तृतीय पुरस्कार: 1500 रुपये नकद और प्रमाणपत्र

बेहतरीन फोटोग्राफ को भविष्य में पर्यटन बोर्ड की प्रचार सामग्री और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शामिल करने पर भी विचार किया जाएगा। बोर्ड का मानना है कि ऐसी गतिविधियाँ स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देती हैं और युवाओं में रचनात्मक अभिव्यक्ति को मजबूती देती हैं।

इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए 89823-25900 पर संपर्क कर सकते हैं।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here