चचेरे भाई ने किया हमला, जमीन विवाद में हत्या का प्रयास

0
243

बिलासपुर । चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम नगरौड़ी में अंतिम संस्कार के लिए निकाली गई जमीन के विवाद को लेकर चचेरे भाई रामबहादुर ने सब्बल से हमला किया। घटना में सावित्री साहू के बेटे बद्री प्रसाद घायल हो गए, जिन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया है। सावित्री साहू के ससुर श्याम लाल साहू के अंतिम संस्कार के लिए 7 डिसमिल जमीन का बंटवारा हुआ था, जिसे रामबहादुर ने अपने नाम करा लिया था।

श्याम लाल के निधन के बाद सावित्री ने अंतिम संस्कार की व्यवस्था की थी। बुधवार दोपहर सावित्री खेत में धान बोने गई थीं, तब रामबहादुर वहां पहुंचा और गालियां देने लगा। बेटे बद्री प्रसाद ने बीच बचाव किया तो रामबहादुर ने उसके पीठ और गर्दन पर सब्बल से वार किया। पुलिस ने वृद्धा की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here