दिल्ली-NCR में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, अगले 48 घंटे में कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

0
33

नई दिल्ली । भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 48 घंटों के भीतर दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बन सकता है, जिससे 26 से 30 नवंबर तक फिर से तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी है। केरल और माहे में 26 नवंबर को भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि लक्षद्वीप में 24 नवंबर को भारी वर्षा हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 26 से 28 नवंबर के बीच बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। धीरे-धीरे ठंडक बढ़ रही है। रात के समय ठीकठाक ठंडक होने लगी है। मौसम विभाग की माने तो अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान कोहरा का असर दिखाई दे सकता है। हालांकि कड़ाके की ठंड को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है। 26 नवंबर को प्रदेश में पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छा सकता है। 27, 28 और 29 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 30 नवंबर और 1 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज यानी 26 नवंबर से तापमान में और कमी आएगी। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में ठंड और शीत लहर का असर तेज हो गया है। कैमूर में पारा लुढ़ककर 9.9°C पर पहुंच गया है। 10 जिलों में कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें सीमांचल के अधिकतर जिले हैं। विजिबिलिटी 500 मीटर तक गिर गई है। पछुआ हवा के चलते सुबह के समय ठिठुरन बढ़ गई है। अगले 72 घंटों में तापमान और गिरने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here