सिलेंडर फटाने से DRG जवान घायल

0
145

बीजापुर। जिले के पुलिस लाइन में पदस्थ डीआरजी जवान के बिस्तर के नीचे रखा सिलेंडर ब्लास्ट होने से जवान झुलस गया।

उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।ज्ञात हो कि कांकेर जिले के नरहरपुर में रहने वाला भूपेंद्र नानहरे (25 वर्ष) वर्ष 2021 से डीआरजी में आरक्षक के पद पर बीजापुर में पदस्थ है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

कोतवाली थाना से ड्यूटी खत्म होने के बाद भूपेंद्र सोने के लिए बीजापुर के न्यू पुलिस लाइन में अपने कमरे में आ गया।

जवान को विभाग की ओर से दिए गए गैस सिलेंडर लीक हो रहा था, इसकी जानकारी नहीं थी। जवान कमरे में आने के बाद अपने कमरे का पंखा चालू करने के साथ ही अगरबत्ती जलाकर सो गया। रात करीब 12 बजे के लगभग अचानक बिस्तर के नीचे रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।

इस घटना में जवान के हाथ, पैर झुलस गए। ब्लास्ट का आवाज आने पर पुलिस लाइन में मौजूद अन्य जवान भूपेंद्र के कमरे में आये, जहाँ से उसे बीजापुर के जिला अस्पताल ले जाया गया। यहाँ से उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया है। फिलहाल जवान की हालत अभी ठीक बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here