सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र से हड़कंप, प्रिंसिपल ऑफिस के सामने मिली काले जादू की सामग्री

0
998

कोंडागांव । कोंडागांव जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक सरकारी स्कूल परिसर में कथित रूप से काला जादू किए जाने की घटना से हड़कंप मच गया है। स्कूल के प्रिंसिपल ऑफिस के ठीक सामने तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री मिलने के बाद शिक्षक, छात्र और स्टाफ दहशत में हैं।

मामला कोंडागांव जिले के ग्राम करंजी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। यहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रिंसिपल कार्यालय के सामने तांत्रिक क्रिया की है। मौके से लाल कपड़ा, कटे हुए नींबू, सिंदूर, लाल धागा और एक अधूरा पुतला बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार, 17 दिसंबर को जब स्कूल की प्रिंसिपल देवयानी चौधरी विद्यालय पहुंचीं, तो उन्होंने ऑफिस के सामने तांत्रिक रंगोली और संदिग्ध सामग्री देखी। प्रिंसिपल कार्यालय के ठीक सामने इस तरह की वस्तुएं रखे जाने से पूरे स्कूल परिसर में भय का माहौल बन गया।

घटना की सूचना तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई। प्रिंसिपल देवयानी चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here