पंचायतों में शुरू हुई ग्रामसभा, डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी शुरू हुआ

0
114

दुर्ग । दुर्ग जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर से विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन शुरू हो गया है। यह 14 अक्टूबर तक चलेगा। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली इन सभाओं में किसानों को डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही गिरदावरी का वाचन और दावा-आपत्ति प्रक्रिया शुरू हो गई। विशेष ग्राम सभाओं में किसानों के पंजीकृत धान के रकबे का पठन किया जाएगा। इसके साथ ही सूचना पंचायत भवन पर चस्पा की जाएगी। एग्रीस्टेक पंजीयन और जमीनों के फॉर्म आईडी से संबंधित विवरण भी सार्वजनिक किए जाएंगे। यदि किसी किसान को आपत्ति होगी, तो उसकी जानकारी ऐप या भौतिक सत्यापन के माध्यम से अपडेट की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि इस पहल से किसानों को अपनी फसल के रकबे की सटीक जानकारी समय पर मिलेगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here