गुरुग्राम से फिरोजपुर तक अंडरपास पर लगेंगे मेटल क्रैश बैरियर

0
83

दिल्ली । भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर एक अहम फैसला लिया है। इस पर गुरुग्राम से लेकर फिरोजपुर झिरका तक पहाड़ी क्षेत्रों की तरह सभी अंडरपास पर मेटल क्रैश बैरियर को लगाया जाएगा। मेटल क्रैश बैरियर एक सुरक्षा प्रणाली है ,जो गैल्वेनाइज्ड स्टील से बनी होती है। वहीं इसका काम जल्द शुरू होने की संभावना है। इसे पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसी जगह लगाया जाता है, जहां पर गहरी खाई होती है। इससे टकराने के बाद वाहन पीछे हट जाता है, जिससे एक बड़ा हादसा होने टल जाता है क्योंकि यह वाहन को गहरी खाई में गिरने से रोकने का काम करता है।

शुक्रवार सुबह को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भयंकर सड़क हादसा हुआ था। यह हादसा नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका इलाके गुर्जर नगला गांव के पास हुआ था। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक एक्सप्रेसवे की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधा अंडरपास में गिर गया था। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सभी अंडरपास पर सीमेंट की रेलिंग बनी हुई है, जो तेज रफ्तार वाहन के टकराने के बाद टूट जाती है और यही वजह थी कि यह ट्रक भी सीधे नीचे जा गिरा, जिससे दो लोगों की आकस्मिक मौत हो गई।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस हादसे को देखते हुए मार्ग के अंडरपासों पर एक्स्ट्रा रेलिंग बनाने का फैसला किया है, जिसे रेलिंग मेटल क्रैश के रूप में तैयार किया जाएगा। यह रेलिंग सीमेंट की रेलिंग से पहले होगी इससे एक्सप्रेसवे पर डबल रेलिंग बन जाएगी। मेटल क्रैश बैरियर से टकराकर वाहन पीछे बैक हो जाता है। जिससे काफी हद तक एक बड़ा हादसा होने से टल जाता है। यह बैरियर तभी उखड़ता है जब वाहन की गति हद से ज्यादा तेज हो, वरना सामान्य स्थिति में वाहन इससे टकराकर रुक ही जाता है। इसके अलावा डबल रेलिंग के होने से फायदा यह होगा कि अगर वाहन की टक्कर से मेटल क्रैश बैरियर उखड़ जाता है तो वह सीमेंट से बनी रेलिंग से रुक जाएगा।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here