6 लीटर महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

0
84

रायगढ़ । जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम टेका में सुबह भोर में सघन रेड कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज को ग्राम टेका में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री की विश्वसनीय सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम का गठन कर सुनियोजित तरीके से कार्रवाई का निर्णय लिया। आज दिनांक 14 दिसंबर 2025 की सुबह भोर में पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना के आधार पर ग्राम टेका के कुधरीपारा क्षेत्र में संदिग्धों के घरों की तलाशी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने संदेही महिला कमला निषाद के घर दबिश दी और उसे पूछताछ के लिए तलब किया। प्रारंभिक पूछताछ में महिला आरोपी द्वारा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया और वह अवैध शराब के संबंध में आनाकानी करती रही। हालांकि, पुलिस टीम द्वारा लगातार और सख्ती से पूछताछ किए जाने पर उसने अवैध महुआ शराब अपने घर में रखना स्वीकार कर लिया।

इसके बाद आरोपी महिला ने अपने घर के आंगन से करीब 6 लीटर महुआ शराब निकालकर पुलिस के समक्ष प्रस्तुत की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उक्त शराब को अवैध रूप से बिक्री करने के उद्देश्य से रखा गया था। पुलिस द्वारा मौके पर ही विधिवत कार्रवाई करते हुए 6 लीटर महुआ शराब को जब्त किया गया। इसके साथ ही आरोपी महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान कमला निषाद पति रामप्यारी निषाद, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम टेका कुधरीपारा थाना कोतरारोड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। कोतरारोड़ पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने में सफलता मिली है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here