हार्दिक पंड्या का खास, डेब्यू टी20 में रचा इतिहास

0
103

बड़ौदा । विकेटकीपर-बल्लेबाज अमित पासी ने अपने टी20 डेब्यू पर इतिहास रच दिया। बड़ौदा के इस विकेटकीपर बैटर ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में सर्विसेस के खिलाफ हैदराबाद में हुए मुकाबले में 55 गेंद में 114 रन ठोके। इसके साथ ही ही उन्होंने टी20 डेब्यू में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने के बिलाल आसिफ के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पासी की पारी में दस चौके और नौ छक्के शामिल थे, जिससे बड़ौदा का स्कोर 5 विकेट पर 220 रन हो गया। सर्विसेज ने कड़ी टक्कर दी लेकिन 13 रन से पीछे रह गई।

पारी की शुरुआत करते हुए, पासी ने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक और 44 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने और विष्णु सोलंकी (12 गेंदों में 25 रन) ने चौथे विकेट के लिए 5.2 ओवर में 75 रन जोड़े। भानु पनिया ने भी आखिर में 15 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे। बता दें कि बड़ौदा की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे और पासी पंड्या के खास हैं। वो इस मैच में जितेश शर्मा की जगह खेल रहे थे।

कुंवर पाठक और रवि चौहान ने सर्विसेस को 8.2 ओवर में 84 रन की शुरुआत दी, जिसमें दोनों ओपनर्स ने 51-51 रन बनाए। कप्तान मोहित अहलावत के 22 गेंदों में 41 रन ने पीछा जारी रखा, लेकिन नकुल शर्मा के अलावा उन्हें ज़्यादा साथ नहीं मिला। सर्विसेस 8 विकेट पर 207 रन ही बना पाई, यह सात मैचों में उनकी छठी हार थी। बड़ौदा के लिए राज लिंबानी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 37 रन देकर 3 विकेट लिए।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here