प्रधानपाठक ने महिला से की छेड़छाड़, अकलतरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

0
107

जांजगीर-चांपा । जिले की अकलतरा पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी प्रधानपाठक जगन्नाथ पाटले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को उसके गृहग्राम बम्हनीन से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 79 के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रधानपाठक जगन्नाथ पाटले ने पहले फोन पर अशोभनीय बातें कीं और फिर स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया। जब महिला वहां पहुंची तो आरोपी ने छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर वह मौके से भाग गया।

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को बम्हनीन गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बताया गया है कि आरोपी बलौदा क्षेत्र के झपेली गांव के एक स्कूल में प्रधानपाठक के पद पर पदस्थ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here