जिले के विभिन्न ग्रामों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, विलेज विजन कार्य योजना का किया गया वाचन व अनुमोदन

0
120

बालोद । आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले के डौंडी, बालोद एवं गुरुर विकासखंड में ग्रामों में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर विलेज विजन 2030 कार्य योजना का वाचन एवं अनुमोदन किया गया। आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले के सभी चयनित ग्रामों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन जाने हेतु शासन के सभी विभागों ग्राम के स्व सहायता समूह तथा गांव के निवासियों के द्वारा गांव में आपसी विचार बीमार से पश्चात कार्य योजना तथा ग्राम विकास योजना का निर्माण किया गया।

उल्लेखनीय है कि आज विकासखंड डौंडी के आदि कर्म योगी अभियान अंतर्गत चयनित ग्रामों में 11 ग्रामों में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। इसी प्रकार डौंडीलोहारा के 50 गांव एवं गुरुर विकासखंड के 02 और बालोद विकासखंड के 05 गांव में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर गांव में तैयार किए गए कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। इस दौरान गांव के विकास में सहयोग हेतु ग्रामीणों द्वारा आदि शपथ लिया गया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here