INS वाघशीर में समंदर की गहराई में पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, नौसेना की ताकत का जायजा लिया

0
113

नई दिल्ली ।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने INS वाघशीर पनडुब्बी में समुद्र की गहराइयों का अनुभव कर नौसेना की क्षमताओं का जायजा लिया, यह उपलब्धि उन्हें भारत की दूसरी राष्ट्रपति बनाती हैं जिन्होंने यह ऐतिहासिक यात्रा की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कर्नाटक के कारवार नौसैनिक अड्डे पर ‘कलवरी’ क्लास की पनडुब्बी INS वाघशीर में सवार होकर समुद्र के भीतर यात्रा की। भारतीय सशस्त्र बलों की सुप्रीम कमांडर के तौर पर राष्ट्रपति ने नौसेना की ताकत और परिचालन क्षमताओं का जायजा लिया।

इस विशेष यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी राष्ट्रपति के साथ पनडुब्बी में मौजूद रहे।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए किसी पनडुब्बी में यह पहली यात्रा है। वह ‘कलवरी’ क्लास की पनडुब्बी में सवार होने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं।भारतीय इतिहास में यह केवल दूसरा अवसर है जब किसी राष्ट्रपति ने पनडुब्बी में यात्रा की है। उनसे पहले मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने पनडुब्बी में सफर किया था। बता दें, यह यात्रा भारतीय नौसेना के आधुनिकीकरण और समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में उनकी भूमिका को सम्मानित करने के उद्देश्य से की गई है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here