कृषि सखियों द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने किया जा रहा बायोइनपुट का निर्माण

0
51

बीजापुर । जिला बीजापुर में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि सखियों द्वारा सतत रूप से कार्य किया जा रहा है। जिले में चयनित 40 क्लस्टरों में कुल 80 कृषि सखियां सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जो प्राकृतिक खेती के लिए आवश्यक विभिन्न उत्पादों का निर्माण कर रही हैं। इन प्राकृतिक उत्पादों में घनजीवामृत, बीजामृत, जीवामृत, नीमास्त्र एवं ब्रह्मास्त्र शामिल हैं, जिन्हें खेतों में रासायनिक खाद और कीटनाशकों के स्थान पर उपयोग किया जा रहा है। ये उत्पाद न केवल मिट्टी की उर्वरता बनाए रखते हैं, बल्कि फसल की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में भी सुधार करते हैं।

क्लस्टर स्तर पर उत्पाद निर्माण के साथ-साथ कृषि सखियां किसानों को खेतों में इन उत्पादों के उपयोग का प्रशिक्षण भी प्रदान कर रही हैं। कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है, जिससे कृषकों को इस विधि की जानकारी दी जा रही है और उन्हें प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्राकृतिक खेती जहर मुक्त खाद्यान्न उत्पादन करने एवं कम लागत में खेती करने के लिए कारगर साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here