महावीर निर्वाण दिवस पर 21 को मांस-मटन विक्रय प्रतिबंधित

0
27

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में महावीर निर्वाण दिवस 21 अक्टूबर को मांस-मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में नगर पालिक निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने आदेश जारी किया है।

21 अक्टूबर को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस -मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का पालन करवाएंगे और इसके लिए अपने अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में मांस मटन की दुकानों का पर्यवेक्षण करेंगे।

आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवसों पर मांस-मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here