सीटी बजाकर मितानिने चला रही है जन जागरूकता अभियान

0
206

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायतों में इन दिनों मितानिने जन जागरूकता अभियान चला रही है। उनके द्वारा ‘सीटी’ बजाये जाने से ग्रामीण समझ जाते हैं कि कोई जरूरी बात होने वाली है। और दरवाजे खुलने के साथ ही ग्रामीण घर से बाहर आते हैं, और मितानिनें हाथ में झोला, चेहरे पर मुस्कान और स्वास्थ्य का संदेश सेवा का संकल्प लेकर उनसे चर्चा करती है। इस अनोखी मुहिम के तहत जिले की मितानिनों ने अब सूचना पहुंचाने का यह नया तरीका अपनाया है, जिसमें वे गांव में सीटी बजाकर घर-घर जाकर मातृ और शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, मलेरिया, एनीमिया, पोषण और स्वच्छता जैसे जरूरी विषयों पर जागरूक करती हैं।

इस प्रकार सीटी की आवाज जैसे ही गांव में गूंजती है, तो बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं घरों से बाहर आ जाती हैं। सबको पता होता है। अब कुछ जरूरी जानकारी मिलने वाली है। गांव की एक मितानिन, फूलवती, बताती हैं। “पहले लोग आसानी से बात नहीं सुनते थे, लेकिन अब सिटी की आवाज उन्हें खींच लाती है। ग्रामीण खुद पूछने लगते हैं कि क्या जानकारी लाए हो आज?” इस पहल को असरदार बनाने के लिए मितानिनों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ सही जानकारी दे सकें और जरूरत पड़ने पर प्राथमिक सलाह और मार्गदर्शन भी दे सकें। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके ने बताया कि “मितानिनें सिर्फ स्वास्थ्य कार्यकर्ता नहीं, बल्कि गांव की सच्ची साथी हैं। उनका यह नवाचार वाकई सराहनीय है, और इससे ग्रामीण स्वास्थ्य प्रणाली को नई ताकत मिल रही है। ”आज दंतेवाड़ा के कई गांवों में यह पहल एक नई परंपरा बन चुकी है। यह सिर्फ जानकारी देने का जरिया नहीं, बल्कि विश्वास जगाने की एक प्रक्रिया है जहां हर बजती सिटी एक संदेश देती है कि “आपकी सेहत की जिम्मेदारी हमारी भी है।”

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here