छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री में हो सकती है देरी, अगले कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

0
8

रायपुर छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने का इंतजार अभी थोड़ा और लंबा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून की दस्तक में कुछ दिनों की देरी होने की संभावना है।

गरज-चमक और बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक डॉ. गायत्री वाणी ने बताया कि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

3-4 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। कई क्षेत्रों में बादल छाने, गरज-चमक और हल्की वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ तक पहुंच सकता है मानसून
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आगामी तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तक आगे बढ़ सकता है।

सतर्क रहने की सलाह
आकाशीय बिजली और मेघगर्जन की संभावना को देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here