
भिलाई संस्कृति विभाग द्वारा भिलाई स्थित कुहुकी कलाग्राम संग्रहालय परिसर में आज से लोक वाद्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 23 जून तक चलेगी।
लोक वाद्य निर्माण की दी जाएगी ट्रेनिंग
लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों को खंजेरी, तंबूरा, गतका, तुरही, चरहे, चिटकुली, कुहुकी और रूंजु जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सभी आयु वर्ग के लोग ले सकते हैं हिस्सा
इस कार्यशाला में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। आयोजन का उद्देश्य लोक संस्कृति और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के संरक्षण को बढ़ावा देना है।
दो सत्रों में होगा आयोजन
कार्यशाला प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम 5 बजे से 8 बजे तक आयोजित की जाएगी।
लोक कला संरक्षण की पहल
आयोजकों के अनुसार यह कार्यशाला नई पीढ़ी को लोक संगीत और पारंपरिक वाद्य यंत्रों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।


















