
रायपुर भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम के एशिया कप विजेता खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने अवि मानिकपुरी को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
युवा खिलाड़ियों की सफलता पर जताया गर्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
युवाओं के लिए प्रेरणा बने अवि
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर निवासी अवि मानिकपुरी की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ेगा।
खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।



















