नगर पंचायत पवनी में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस और नगरवासियों ने दिया धरना

0
87

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । नगर पंचायत पवनी में 60 लाख रुपये के कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में लगाए गए स्ट्रीट लाइट्स घटिया गुणवत्ता के कारण पहले ही खराब हो चुके हैं। यह मामला केवल आर्थिक अनियमितता नहीं बल्कि नगरवासियों के साथ विश्वासघात भी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भागवत साहू और स्थानीय नागरिकों ने कहा कि नगर पंचायत पवनी में 60 लाख रुपये की राशि स्ट्रीट लाइट्स लगाने के नाम पर खर्च दर्शाई गई, लेकिन ठेकेदार और नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।

 

पहले भी हुई थी शिकायत

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस मामले में पहले भी अनुविभागीय अधिकारी (SDO) से शिकायत की गई थी। उस दौरान जांच टीम ने मात्र खानापूर्ति कर दी, लेकिन किसी भी अधिकारी या ठेकेदार पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

दोबारा धरने की मजबूरी

लोगों ने कहा कि कार्रवाई न होने से असंतुष्ट होकर उन्हें दोबारा सड़क पर उतरना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच नहीं की गई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here