नारायणपुर को महाराष्ट्र से जोड़ेगा नेशनल हाईवे 130-D

0
59

रायपुर । बस्तर अंचल में विकास की रफ्तार अब और तेज होगी। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र को महाराष्ट्र से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-130डी के निर्माण को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। कुतुल से नीलांगुर (महाराष्ट्र सीमा) तक 21.5 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस परियोजना पर 152 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की गति तेज करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। यह सड़क केवल एक हाईवे नहीं, बल्कि बस्तर अंचल की प्रगति का मार्ग है।”

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

यह सड़क टू-लेन पेव्ड शोल्डर मानक पर बनेगी और इससे नारायणपुर, कुतुल और अबूझमाड़ के बीच आवागमन सुरक्षित और सुगम होगा।

नेशनल हाईवे-130डी कोण्डागांव से शुरू होकर नारायणपुर, कुतुल, नीलांगुर (महाराष्ट्र सीमा) तक जाता है और आगे आलापल्ली (एनएच-353डी) से जुड़ता है। इसके विकसित होने से बस्तर का सीधा संपर्क राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से होगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से इस मार्ग के फॉरेस्ट क्लियरेंस और निर्माण की अनुमति प्राप्त हुई है। कुल 195 किमी लंबाई वाले इस हाईवे में से 122 किमी हिस्सा छत्तीसगढ़ राज्य में आता है।

इस परियोजना के पूर्ण होने पर बस्तर के लोगों को न केवल तेजी से परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि यह क्षेत्र आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा दृष्टि से भी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here