
रायपुर छत्तीसगढ़ के शासकीय और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में NEET-UG 2026 के तहत MBBS और BDS प्रवेश के लिए प्रथम चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
9 अगस्त से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन
प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन 9 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अगस्त की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
वहीं, च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 9 अगस्त सुबह 11 बजे से 17 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी।
किस वर्ग के लिए कितनी फीस?
काउंसिलिंग के ऑनलाइन आवेदन के लिए श्रेणीवार शुल्क निर्धारित किया गया है।
- UR और OBC: ₹1,000
- SC और ST: ₹500
- NRI: ₹10,000
आवेदन शुल्क अप्रतिदेय (Non-Refundable) रहेगा। पंजीयन राशि और सुरक्षा निधि से जुड़ी जानकारी काउंसिलिंग सूचना में उपलब्ध कराई गई है।
आवेदन से पहले नियम पढ़ना जरूरी
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम, 2025 को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है।
इन नियमों में आरक्षण, सीट आवंटन, काउंसिलिंग प्रक्रिया और बॉण्ड से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं। विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन और च्वाइस फिलिंग से पहले सभी नियमों एवं शर्तों को अच्छी तरह समझ लें।
कहां मिलेगी पूरी जानकारी?
NEET-UG 2026 काउंसिलिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी, जरूरी दिशा-निर्देश और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया CGDME की आधिकारिक वेबसाइट और CGDME एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध होगी।
**अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन, आवेदन और च्वाइस लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी करें।**


















