एनआईए ने आईईडी विस्फोट में शामिल गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ पेश की चार्जशीट

0
298

जगदलपुर- दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में अप्रैल 2023 को जवानों से भरी वाहन को आईईडी विस्फोट से उड़ाने में शामिल एक गिरफ्तार नक्सली बांद्रा ताती के खिलाफ एनआईए के अधिवक्ता संजय शुक्ला ने जगदलपुर के विशेष न्यायालय में चार्जशीट पेश की है। विदित हो कि इस वारदात में डीआरजी के 10 जवान बलीदान हुए थे, एवं एक वाहन चालक की मौत हो गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार एनआईए ने जांच के दौरान पाया कि गिरफ्तार नक्सली बांद्रा ताती छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के एक गांव में दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघ (डीकेएमएस) का अध्यक्ष था। वह अरनपुर में हुए हमले में इस्तेमाल किए गए आईईडी के परिवहन में शामिल था । जिसका उद्देश्य भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेडऩे और लोगों के मन में आतंक पैदा करना था।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

साथ ही आपराधिक साजिश के तहत सुरक्षा बलों के हथियार लूटना था। गिरफ्तार नक्सली बांद्रा ताती के पास विस्फोटक सामग्री थी, जो उसे नक्सली संगठन से मिली थी । एनआईए की जांच के अनुसार वह नक्सल साजिश की बैठकों में भी शामिल हुआ था । राज्य पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान 2023 में 26 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी, एनआईए की इस मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here