पॉवर कंपनी सेईडी (प्रोजेक्ट) ज्योति नंनौरे सहित 5 कर्मियों की विदाई

0
192

रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज डंगनिया मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर पर ऊर्जा सचिव एवं अध्यक्ष (डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन) डॉ. रोहित यादव द्वारा ईडी (प्रोजेक्ट) श्रीमती ज्योति नंनौरे को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर एम.डी. (जनरेशन) एस.के.कटियार, एम.डी.(ट्रांसमिशन) राजेश कुमार शुक्ला एवं एम.डी. (डिस्ट्रीब्यूशन) भीम सिंह कंवर सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. यादव ने कहा कि श्रीमती नंनौरे ने पॉवर कंपनी में चार दशकों तक डिस्ट्रीब्यूशन एवं ट्रांसमिशन कंपनी के विद्युत विकास में बहुमूल्य योगदान दिया हैं। उनके योगदान से पॉवर कंपनी ने महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त किया हैं जिससे ट्रांसमिशन कंपनी के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को गति मिली और समय पर कार्य पूर्ण करने का कीर्तिमान स्थापित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त ईडी श्रीमती नंनौरे ने अपने कार्य अनुभव बताते हुए अपनी सफलता का श्रेय टीमवर्क को दिया तथा सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

पॉवर कंपनी के भारप्रेषण केन्द्र में आयोजित एक अन्य विदाई कार्यक्रम में खेदामारा, भिलाई से सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता किशोर कुमार जंघेल, कार्यपालन अभियंता (कर्मशाला) संभाग से भृत्य श्रीमती मीरा चौरसिया तथा रायपुर से मुख्य सुरक्षा अधिकारी रविकांत साहू एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक पुरूषोत्तम लाल गुप्ता को सेवानिवृत्ति उपरांत देय हितलाभों के साथ अभिनंदन किया गया एवं भावभीनी विदाई दी गईं।

विदाई समारोह में डायरेक्टर आर.ए.पाठक, कार्यपालक निदेशक के.एस.मनोठिया, एमएस चौहान, वीके दीक्षित, सीएल नेताम, मनीष गुप्ता, मुख्य अभियंता श्रीमती शारदा सोनवानी, संजय तिवारी, के.बी.पात्रे, अब्राहम वर्गीज, सुभाष शर्मा, श्रीमती चंद्रकला गिडवानी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित सीएमओ एच.एल.पंचारी थे। संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक(जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र एवं प्रबंधक(जनसंपर्क) गोविंद पटेल द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here