
नई दिल्ली । BMW इंडिया ने अपनी नई BMW 7 सीरीज़ रेंज को भारत में लॉन्च कर दिया है। खास बात यह रही कि इस लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को BMW इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पेश किया गया। रणवीर ने ही नई 7 सीरीज़ रेंज से पर्दा उठाया।
रणवीर सिंह अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और एनर्जेटिक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनकी शख्सियत और BMW की फ्लैगशिप 7 सीरीज़ का यह जुड़ाव लग्जरी, महत्वाकांक्षा और एक्सीलेंस के मेल के तौर पर देखा जा रहा है। लॉन्च के दौरान रणवीर की मौजूदगी ने इवेंट को खास बना दिया।
पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में उपलब्ध होगी 7 सीरीज़
नई BMW 7 सीरीज़ रेंज को भारत में पेट्रोल और पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा कंपनी का परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मॉडल BMW i7 M70 भी भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा।
BMW के मुताबिक, i7 M70 अब तक की सबसे पावरफुल BMW 7 सीरीज़ होगी। नई रेंज की बुकिंग BMW इंडिया की अधिकृत डीलरशिप पर की जा सकती है।
कंपनी के अनुसार, नई BMW 7 सीरीज़ की डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

















