GEC रायपुर में राष्ट्रगौरव के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

0
2607

Government Engineering College Raipur में गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

रायपुर शासकीय अभियंत्रिकी महाविद्यालय (GEC), रायपुर में 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण से हुई, जहाँ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान, राष्ट्र-गीत एवं राजकीय गीत के सामूहिक गायन से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रो. (डॉ.) एम. आर. खान ने उपस्थित विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि,

संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि नागरिक कर्तव्यों की भी सशक्त आधारशिला है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय के छात्रों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं सम्पूर्ण महाविद्यालय के द्वारा इस सत्र में प्राप्त उपलब्धियों हेतु सभी को बधाई देकर सदन को अवगत कराया |

कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें कविताएँ, गीत एवं विचारों की अभिव्यक्ति शामिल रहे । संस्था के कर्मचारी श्री सतीश चंद्राकर ने अपने देशभक्ति गीत “बलिदानों की गाथा है” प्रतुत कर  सदन में ऊर्जा का संचार किया, आशीष ठाकुर, सहा. प्राध्यापक, अंग्रेज़ी इभाग ने अपना गीत ” भारत भू में जनम लिए हैं ” प्रस्तुत् कर सभी में गर्व के भाव का संचार किया| टिशा, मैकेनिकल  विभाग ने अपने गीत से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया |   इन प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवंत कर दिया। प्राचार्य ने महाविद्यालय के छात्रों को उनके विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता और उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साह अर्धन कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए  कामना की|

समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा प्राचार्य कक्ष में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन ने महाविद्यालय परिवार में राष्ट्रीय एकता, संविधान के प्रति सम्मान और कर्तव्यबोध की भावना को और सुदृढ़ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here