बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत 16 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0
75

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में शासकीय कन्या साडा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टी पी नगर, कोरबा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु 16 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वीरांगना दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास की वीरांगनाओं जैसे रानी लक्ष्मीबाई, अवंतीबाई, आहिल्याबाई होलकर, सरोजिनी नायडू, छत्तीसगढ़ की वीरांगनाएँ मिनीमाता, बहादुर कलारीन आदि के जीवन चरित्र और वीरगाथाओं के माध्यम से प्रेरणा दी गई। बच्चों को उनके शौर्य, नेतृत्व और बलिदान के उदाहरण से स्व व्यक्तित्व के विकास और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में बालिकाओं के लिए समसामयिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई और उन्हें पुरस्कार वितरित किए गए। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे लैंगिक समानता, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, साइबर सुरक्षा, आपातकालीन नंबर (112, 181, 1098, 1930), सुकन्या समृद्धि योजना, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, पॉक्सो एक्ट आदि के बारे में जानकारी दी गई और संबंधित ब्रोशर वितरित किए गए।

अंत में, सभी छात्राओं, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी बसंत मिंज एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी गजेंद्र देव सिंह, जिला मिशन समन्वयक रत्ना नामदेव, जेंडर विशेषज्ञ तुलेश्वर दुबे, कीर्तन प्रसाद एवं चाइल्ड लाइन टीम के सदस्य उपस्थित थे।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here