रायगढ़ में सनसनी: एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बाड़ी में दफनाए गए शव

0
88

रायगढ़ । रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां राजीव नगर मोहल्ले में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। पति, पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से मारकर बाड़ी में दफना दिया गया। इस वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है।

दो दिनों से घर बंद, बदबू से हुआ खुलासा

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

मृतकों की पहचान बुधराम उरांव, उनकी पत्नी सहोदरा उरांव, 12 वर्षीय बेटा अरविंद और 3 वर्षीय बेटी शिवांगी के रूप में हुई है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, यह चारों बीते दो-तीन दिनों से गांव में नजर नहीं आ रहे थे। आज सुबह घर से आ रही बदबू और बंद दरवाजे ने लोगों में शक पैदा किया।

 

जब ग्रामीणों ने घर के पीछे बाड़ी से झांककर देखा तो अंदर खून के धब्बे और खुदी हुई जमीन नज़र आई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

 

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की जांच

खबर मिलते ही पुलिस ने पूरे घर और बाड़ी को सील कर दिया। रायगढ़ से पहुंची फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम और डॉग स्क्वॉड ने छानबीन शुरू की। बाड़ी में खाद के लिए बने गोबर के गड्ढे से चारों शव बरामद किए गए। इस भयानक दृश्य को देखकर ग्रामीणों में मातम छा गया।

 

बड़ी बेटी बची, सुरक्षित

घटना के समय मृतक बुधराम उरांव की बड़ी बेटी शिवानी उरांव (15 वर्ष) गांव में मौजूद थी और सुरक्षित है। उसने बताया कि वह अलग रहकर पढ़ाई करती है। फिलहाल वह पुलिस की निगरानी में है।

 

आपसी रंजिश की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। अधिकारियों का मानना है कि वारदात की योजना और क्रूरता को देखते हुए इसमें स्थानीय लोगों की संलिप्तता हो सकती है। एक संदिग्ध पर पुलिस की नज़र है और पूछताछ जारी है।

 

पुलिस और प्रशासन सतर्क

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने पर हत्याकांड के पीछे की साजिश और अपराधियों की पहचान स्पष्ट हो जाएगी।

ग्रामीणों में दहशत

गांव में दहशत और मातम का माहौल है। ग्रामीण अब तक यह समझ नहीं पा रहे हैं कि पूरे परिवार की निर्मम हत्या किसने और क्यों की। लोग घटना की सच्चाई जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here