इंद्रावती नदी में डूबे एक और युवक की लाश मिली

0
89

दंतेवाड़ा । जिले से होकर बहने वाली इंद्रावती नदी में डूबे एक युवक का 3 दिन बाद शव मिला है। जिस जगह नाव पलटी थी उससे ठीक 4 किमी की दूरी पर चट्टानों के बीच उसकी लाश फंसी मिली।

दरअसल, इस हादसे में 2 लोग बहे थे। एक का रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली गई थी। मामला जिले के बारसूर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, ये दोनों ग्रामीण बारसूर के पास स्थित मंगनार के रहने वाले हैं। 8 जुलाई को नाव के सहारे बोधघाट बाजार गए हुए थे।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

एक का नाम महेश ओयामी (15) है तो वहीं दूसरा जग्गू लेकामी (18) है। उसी दिन देर शाम बाजार से लौटते वक्त इंद्रावती और गुडरा नदी के संगम में तेज बहाव के चलते इनकी नाव पलट गई थी।नाव ये खुद ही चला रहे थे।

 

क्योंकि वहां न तो कोई नाविक है और न ही कोई बड़ी मोटर बोट। हादसे के बाद महेश चट्टानों के बीच फंस गया था। नदी के तेज बहाव में नहीं बहा। वहीं चट्टान पर ही खड़ा रहा। जबकि, जग्गू पानी के तेज बहाव के साथ बह गया था। जब रात तक दोनों ग्रामीण घर नहीं पहुंचे तो अगले दिन सुबह परिजन उसी इलाके में गए। जहां नदी के बीच चट्टान में महेश बैठा दिखा। इसकी खबर फौरन पुलिस की टीम को की गई।

जिसके बाद हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। वहीं कड़ी मेहनत के बाद महेश ओयामी को बचा लिया गया जबकि जग्गू लापता था। 9 जुलाई से उसकी खोजबीन जारी थी। वहीं 11 जुलाई की देर शाम हादसे वाली जगज से 4 किमी की दूरी पर उसकी लाश मिली। रेस्क्यू टीम ने शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here