आयुक्त ने जर्जर अटल आवासों का निरीक्षण कर नये आवास के लिए आवेदन करने निर्देशित किए

0
91

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रं. 02 वैशाली नगर क्षेत्र का आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय निरीक्षण करने पहुंचे। वार्ड क्रं. 23 घाॅसीदास नगर में कई वर्षो पहले वाम्बे आवास, अटल आवास एवं रशने आवास का निर्माण किया गया है, जो वर्तमान में पुरी तरह से जर्जर हो गया है। उन मकानों का प्लास्टर टूट-टूट कर गिर रहा है, जिसके कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है।

उन आवासों में सैकड़ो परिवार अभी भी निवास कर रहे है, जिन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित नये आवासों के लिए आवेदन कराने जोन आयुक्त येशा लहरे एवं कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा को निर्देशित किया गया। साथ ही आवासों के पुर्ननिर्माण हेतु विशेष योजना के तहत शासन को प्रस्ताव भेजने निर्देशित किया गया। वार्ड क्रं. 21 हेतु 81 लाख व वार्ड 23 के लिए 66 लाख लागत से रोड निर्माण हेतु मुख्यमंत्री नगरोथान योजना अंतर्गत प्रस्तावित रोड का निरीक्षण किये।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

रोड निर्माण हेतु पूर्व में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है, स्वीकृति पश्चात रोड निर्माण कराया जाएगा। बुद्व विहार में नाला साफ-सफाई कार्य का अवलोकन किये और कार्य करने वाले कर्मचारियो को ग्लब्ल, मास्क एवं गमबुट पहन कर साफ-सफाई कराने जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा को निर्देशित किये। कुरूद चौंक अमृत मिशन उद्यान का संधारण कार्य कराया जा रहा है, जिसमें शोभायमान पौधे एवं कारपेट घाॅस लगाकर अन्य आवश्यक कार्य कराने उप अभियंता अर्पित बंजारे को निर्देशित किये।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here