विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करें: उपराष्ट्रपति

0
105

नई दिल्ली: भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (IIPA) की 71वीं वार्षिक आम सभा के तहत आयोजित विशेष समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि “दुनिया के साथ कदम मिलाकर चलना ही आज की आवश्यकता है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। तभी हम विकसित भारत के सपने को साकार कर पाएंगे।”

 

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि “वर्ष 2014 के बाद भारतीय लोक प्रशासन संस्थान को नई दिशा और प्रोत्साहन मिला है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नीतियों में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं और उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here