बीजापुर में डीईओ की कुर्सी पर दो दावेदार, कर्मचारियों में असमंजस

0
150

बीजापुर । जिले में इन दिनों जिला शिक्षा अधिकारी की कुर्सी पर दो अधिकारी अपना दावा कर रहे हैं, दोनों स्वयं को “असली डीईओ” बता रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 10 जुलाई 2025 को जब राज्य शासन ने राजकुमार कठोते को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बीजापुर के रूप में पदस्थ किया और लखनलाल धनेलिया को प्राचार्य, माकड़ी (कोंडागांव) बना दिया गया । लेकिन लखनलाल धनेलिया का कहना है कि मैंने अब तक प्रभार नहीं दिया है, और कार्यालय वैसे ही चल रहा है, जैसे पहले चलता था । उनका कहना है कि उन्होंने 23 जुलाई को हाईकोर्ट से स्टे भी ले लिया है । राजकुमार कठोते के पास शासन के आदेश होने से वे स्वयं को डीईओ बता रहे हैं। अब स्थिति ऐसी है कि एक कुर्सी के लिए दो दावेदार हैं, और दोनों कार्यालय आने-जाने लगे हैं, इससे कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है, आखिर वे किसका आदेश माने। देखना दिलचस्प होगा कि अंत में डीईओ की यह कुर्सी किसे मिलती है ।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here