
रायपुर छत्तीसगढ़ में आज मानसून सक्रिय रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
तापमान में मिलेगी राहत
लगातार बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट बनी रहेगी। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
इन इलाकों में विशेष सतर्कता
मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है।



















