ई-रिक्शा और स्कूटी चोरी का खुलासा, दो बालक पकड़े गए

0
9

रायपुर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए विधि के साथ संघर्षरत दो बालकों को पकड़ा है। दोनों ने थाना खमतराई क्षेत्र के रावाभांठा इलाके में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

रावाभांठा से चोरी हुए थे ई-रिक्शा और स्कूटी

प्रार्थी अजय यादव, निवासी रावाभांठा, ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने 27 जून 2026 की रात अपने घर के सामने ई-रिक्शा क्रमांक CG 04 NT 0169 खड़ा किया था। अगले दिन सुबह वाहन वहां नहीं मिला। अज्ञात आरोपी ई-रिक्शा चोरी कर ले गए थे।

इसी तरह 28 जून 2026 को बंजारी नगर, रावाभांठा स्थित पाल ट्रेडर्स के पास खड़ी प्रार्थी दिलीप परिहार की टीवीएस स्कूटी क्रमांक CG 04 QA 3039 भी चोरी हो गई। दोनों मामलों में थाना खमतराई में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से पुलिस आरोपियों तक पहुंची

वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और डीसीपी (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के जरिए जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान टीम ने घटना में शामिल दो बालकों को पकड़ लिया।

दोनों ने साथी के साथ मिलकर चोरी करना कबूला

पूछताछ में दोनों बालकों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ई-रिक्शा और स्कूटी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई ई-रिक्शा और टीवीएस स्कूटी बरामद कर ली।

बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है।

एक बालक पर पहले से हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बालकों में से एक के खिलाफ थाना उरला में हत्या के प्रयास का मामला पहले से दर्ज है। वहीं इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश लगातार जारी है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here