छत्तीसगढ़ समेत देशभर में कल मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

0
77

रायपुर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में 21 जून को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई है। राज्यभर में इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राजधानी रायपुर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरगुजा जिले में सुबह 7 बजे आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।

इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर, उपमुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मंत्री, सांसद और विधायक सहभागिता करेंगे।

इसी क्रम में आज केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय, जगदलपुर द्वारा हाटकचोरा में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महापौर संजय पांडेय ने भी भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here