झाड़फूंक के बहाने विधवा से दुष्कर्म, आरोपी बैगा गया जेल

0
110

झाड़फूंक के बहाने विधवा से दुष्कर्म, आरोपी बैगा गया जेल

बिलाईगढ़- बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां झाड़फूंक के नाम पर इलाज करने का दावा कर एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

जानकारी के अनुसार, पीड़िता चेचक जैसी बीमारी से पीड़ित थी और लंबे समय से उपचार के लिए परेशान थी। गांव में आने वाले एक बैगा के बारे में जानकारी मिलने पर महिला ने उससे संपर्क किया। आरोपी ने खुद को झाड़फूंक से बीमारी ठीक करने वाला बताकर महिला का इलाज शुरू किया।

एसडीओपी विजय ठाकुर ने बताया कि झाड़फूंक के नाम पर यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। एक दिन आरोपी ने अकेलेपन का फायदा उठाकर महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया।

पीड़िता ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट
घटना के बाद हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी और बिलाईगढ़ थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया।

बिलाईगढ़ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here