दिव्यांगजनों के लिए 7 जुलाई को आईटीआई सड्डू में मेगा प्लेसमेंट कैंप

0
425

20 निजी संस्थानों में 100 से ज्यादा नियुक्ति के लिए होगा साक्षात्कार

रायपुर। विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर द्वारा दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से यंग इंडिया के तत्वाधान में मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 7 जुलाई को शासकीय आईटीआई सड्डू रायपुर में किया जाएगा। इस संबंध में विशेष रोजगार अधिकारी डॉ. शारदा वर्मा ने जानकारी दी कि कैंप सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

इस प्लेसमेंट कैंप में 20 विभिन्न निजी क्षेत्र की राइस मिल, पेट्रोल पम्प, स्पंज आयरन, वेयर हाऊस आदि प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा अस्थिबाधित दिव्यांगजनों की भर्ती की जाएगी। इनका कार्यक्षेत्र उरला, सिलतरा और रायपुर शहर होगा। विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 10 हज़ार रुपये से लेकर 20 हज़ार रुपये तक का मासिक वेतनमान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संबंधी परामर्श, पंजीयन तथा मार्गदर्शन की भी व्यवस्था की गई है।

इस अवसर का लाभ उठाने के लिए रायपुर जिले सहित आसपास के 18 से 40 वर्ष तक के योग्य दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु दिव्यांगजन कार्यालय के दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर कार्य दिवसों में संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here