दुर्ग के 4 वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन, सड़क-नाली निर्माण को मिली गति

0
7

दुर्ग नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को महापौर अलका बाघमार ने वार्ड 47, 04, 09 और 54 में सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर कार्यों की शुरुआत की।

वार्ड 47 में सीसी रोड, नाली और पुलिया निर्माण शुरू

वार्ड क्रमांक 47 (सिविल लाइन उत्तर) में मनीष राजपूत के घर से गीता बाघ के घर तक आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा गिरधारी किराना स्टोर से शिखर प्रसाद के घर तक सीसी रोड निर्माण तथा दीपक मोटवानी के घर से जगदीश पाल के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया।

गया नगर और शिव नगर में भी कई निर्माण कार्यों की शुरुआत

इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 04 (गया नगर) में परमेश्वरी स्कूल के सामने एवं अन्य स्थानों पर आरसीसी नाली और पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया गया। साथ ही उत्तम साहू के घर के पास पुरुषोत्तम किराना के पीछे सड़क निर्माण तथा शिव नगर में पृथ्वीराज हाउस के समीप गली क्रमांक 9 और 10 तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य शुरू किया गया।

वार्ड 09 और 54 में भी निर्माण कार्यों का शुभारंभ

वार्ड क्रमांक 09 में मनोहर यादव के घर से राहुल के घर तक सीसी रोड निर्माण के साथ नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। वहीं वार्ड क्रमांक 54 में भी नाली और पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ।

निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश

भूमिपूजन के अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने और तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में बेहतर आवागमन, जल निकासी और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, डॉ. देवनारायण ठण्डी, रंजीता पाटिल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों के लिए महापौर और नगर निगम के प्रति आभार जताते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने की उम्मीद व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here