
वडोदरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को इस दशक के सबसे बड़े संकटों में से एक बताते हुए देशवासियों से राष्ट्रीय संसाधनों पर बोझ कम करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है ताकि वैश्विक परिस्थितियों का असर देशवासियों पर न्यूनतम पड़े।
स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से विदेशों से आयातित उत्पादों का उपयोग कम करने और विदेशी मुद्रा खर्च से जुड़े गैर-जरूरी कार्यों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिकों को अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करना चाहिए।
“कोविड की तरह इस संकट से भी उबरेंगे”
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने पहले भी युद्ध और बड़े संकटों के समय एकजुट होकर जिम्मेदारी निभाई है।
उन्होंने कहा कि यदि कोविड महामारी इस सदी का सबसे बड़ा संकट थी, तो पश्चिम एशिया का संघर्ष इस दशक की बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जैसे देश ने मिलकर कोविड का सामना किया, उसी तरह इस संकट पर भी विजय प्राप्त करेगा।
सरदारधाम छात्रावास की विशेषताएं
वडोदरा स्थित सरदारधाम छात्रावास में:
- 1000 छात्रों और 1000 छात्राओं के लिए आवास सुविधा
- केंद्रीय भोजन कक्ष
- पुस्तकालय
- सभागार
- ई-लाइब्रेरी
- नागरिक सुविधाएं
जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
प्रधानमंत्री ने परिसर में विकसित विभिन्न सुविधाओं का भी अवलोकन किया।


















