बस्तर, सुकमा और दंतेवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

0
7

बस्तर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटे से लगातार तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बस्तर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विज्ञानी डॉ. गायत्री वाणी ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जिलों के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

दंतेवाड़ा में बढ़ रहा नदी-नालों का जलस्तर

दंतेवाड़ा जिले में लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

वहीं, सुकमा जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है और नदी-नालों में जलप्रवाह बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे उफनते नदी-नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं।

आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत

इधर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के झीकादाह गांव में बुधवार को खेत में काम कर रहे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए खैरागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here