भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा नया कीर्तिमान, किसानों को हुआ शत-प्रतिशत भुगतान

0
55

कवर्धा कबीरधाम जिले के भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने ने लगातार दूसरे वर्ष नया रिकॉर्ड कायम किया है। कारखाने ने जून माह में ही किसानों को समर्थन मूल्य और अतिरिक्त रिकवरी राशि का शत-प्रतिशत भुगतान कर देश के सहकारी शक्कर उद्योग में एक नई मिसाल पेश की है।

कवर्धा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma ने किसानों के खातों में 29 करोड़ 43 लाख रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

इस उपलब्धि को किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे उन्हें समय पर भुगतान मिलने के साथ आर्थिक मजबूती भी मिलेगी।

कारखाना प्रबंधन का कहना है कि समयबद्ध भुगतान से किसानों का भरोसा और मजबूत हुआ है तथा इससे गन्ना उत्पादन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। यह उपलब्धि सहकारी क्षेत्र में बेहतर प्रबंधन और पारदर्शी व्यवस्था का उदाहरण बनकर उभरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here