
राजनांदगांव जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 3 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। घटना के सामने आने के बाद इलाके में लोगों के बीच आक्रोश फैल गया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने बच्चे को अकेला पाकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने की कोशिश की। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वे तुरंत बच्चे को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बिना देर किए मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।



















